महाराष्ट्र में किसानों की बेचैनी बढ़ी, मुआवज़े के लिए प्रदर्शन तेज़

by GoNews Desk 4 years ago Views 1493

RAIN DAMAGES CROPS WORTH RS 5,000 CR IN MAHARASHTR
महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से इस साल किसानों की पांच हज़ार करोड़ से ज़्यादा की फसल तबाह हुई है। वहीं चुनावी नतीजे आने के एक महीने बाद तक राज्य में जारी राजनैतिक उठापटक के चलते किसानों में मुआवज़े को लेकर बेचैनी बढ़ रही है। औरंगाबाद में शिवसेना के किसान मोर्चा ने मुआवज़े के लिए विरोध प्रदर्शन किया है।

हर साल सूखे की मार झेलने वाले महाराष्ट्र में इस साल बारिश और बाढ़ से मची तबाही के बाद किसानों में हाहाकार है। एक महीना गुज़र जाने के बावजूद राज्य में  राजनीतिक संघर्ष ख़त्म नहीं हुआ है और किसानों के मुआवज़े के लिए सड़कों पर आंदोलन भी जारी हैं। 


औरंगाबाद में शिवसेना के किसान मोर्चा के किसानों ने अपनी बर्बाद फसल लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि इस बार की बारिश में उनकी सारी फसलें बर्बाद हो गईं। प्रदर्शनकारी कम से कम 50 हज़ार मुआवज़े की मांग कर रहे हैं। किसानों ने प्रधानमंत्री बीमा फसल योजना पर भी सवाल उठाए हैं।

राज्य में इस साल किसानों का संकट बेहद गहरा है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे समेत तमाम दलों के नेताओं ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा करने ज़मीनी हालात समझने की कोशिश की है। वहीं मुख्यमंत्री की कमान संभालते ही देवेंद्र फडणवीस ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 5,380 करोड़ रुपए को मंजूरी दी है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed