राणा कपूर 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में, लंदन जा रही बेटी को मुंबई एयरपोर्ट से घर भेजा

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1816

Rana Kapoor in ED custody till March 11, daughter
नकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर की मुश्किलें बढ़ गई है। रविवार को  जहां विशेष कोर्ट ने राणा कपूर को 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया, वहीं लंदन जा रही राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर रोककर घर भेज दिया गया।


नकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर और उनके परिवार के सदस्यों की मुश्किलें बढ़ गई है। रविवार को विशेष कोर्ट ने राणा कपूर  को 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। इससे पहले करीब तीस घंटे तक चली लंबी पूछताछ के दौरान जांच में सहयोग नहीं करने पर ईडी ने रविवार तड़के सुबह करीब 3 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।


उधर सीबीआई ने राणा कपूर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में अलग केस दर्ज किया है। सीबीआई का दावा है कि डीएचएफएल को 3,700 करोड़ रुपए का लोन, यस बैंक, डीएचएफएल और डीओआईटी इंफ्रा वेंचर्स के बीच 4,300 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेनदेन हुआ है।

वीडियो देखिये

इस बीच रविवार को लंदन जा रही राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक दिय गया। रोशनी कपूर ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन से लंदन जा रही थी। राणा कपूर समेत उनके पूरे परिवार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी है, जिसमें राणा कपूर का दामाद भी शामिल है।  रविवार रात ईडी ने अपने दफ्तर में करीब दो घंटे तक राणा कपूर की बेटी और पत्नी से पूछताछ की।

ईडी की जांच में ये सामने आया है कि राणा कपूर और उनकी फैमिली के बिजनेस ने ही यस बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। ईडी अधिकारियों के मुताबिक 2 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट, 44 बेशकीमती पेटिंग्स और 12 शेल कंपनियां ईडी के जांच के दायरे में हैं। राणा कपूर की पत्नी बिंदु कपूर, उनकी तीनों बेटियां राखी कपूर, रोशनी कपूर और राधा कपूर कई कंपनियों की मालिक हैं।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed