पंजाब पुलिस के इस जवान को सलाम, सड़कों के गड्ढे भरकर बचाता है आम लोगों की जान

by Rumana Alvi 4 years ago Views 1982

Punjab Police personnel are doing the work of fill
भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना देखना बुरा नहीं है। फ़ाइव ट्रिल्यन इकॉनमी बनाने का सपना बुरा नहीं है। चन्द्रयान उड़ाना सराहनीए काम है। लेकिन सड़कों के गड्ढों को भरना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है क्यूँकि इससे आम लोगों और बेक़सूर लोगों की जान जाती है।

ट्रैफिक पुलिस का ये जवान पंजाब के भटिंडा का है जो लोगो को ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के साथ लोगों की जान भी बचाने की कोशिश कर रहा है। दरअसल गुरबख्श सिंह  सड़को पर बने गड्ढों को अपने एक साथी की मदद से भरने का काम कर रहे हैं।


ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके, इसके लिए वो इंटरलॉकिंग टाइल्स और मिट्टी अपनी गाड़ी में रखते है और जहां उन्हे सड़क पर गड्ढा दिखता है वो उसे भर देते हैं। इसके लिए वो किसी से मदद नही लेते।

वीडियो देखिये

भारत में हर साल 1.5 लाख लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते है और ऐसे में गुरबख्श सिंह की ये कोशिश कबिले तरीफ है। उनकी  इस कोशिश से पंजाब पुलिस को भी उनपर नाज है। पंजाब पुलिस ने अपनी सोशल्स साइट पर भी गुरबख्श के इस कारनामे की सराहना कि है लेकिन सरकार कब जागेगी।

ये काम सरकार का है। आम आदमी से भरपूर टैक्स वसूल करने के बावजूद, सड़कों के लिए ऊपर से टोल टैक्स लेने के बावजूद, वो ऐसी सड़कें देने में नाकाम है, जिसमें गड्ढे ना हों।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed