महाराष्ट्र को लेकर सड़क से संसद तक कांग्रेस का हंगामा

by Ankush Choubey 4 years ago Views 1816

SC ORDER ON MAHARASHTRA AT 10.30 AM ON TUESDAY
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के मामले में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट इसपर मंगलवार को फ़ैसला सुनाएगा। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में सड़क से लेकर संसद तक विरोध भी किया।

सोमवार को संसद के दोनों सदनों में महारष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुआ। सोमवार की सुबह संसद परिसर में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी के नेतृत्व में सभी सांसदों ने हाथों में पोस्टर लेकर, लोकतंत्र और संविधान की हत्या बंद करो के नारे भी लगाए। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान वायनाड से सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में हुए पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।


इसके बाद कांग्रेस के सांसदों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कांग्रेस सांसद हिबी इडेन और टी एन प्रतापन को शांत होने कहा लेकिन वो नहीं माने उसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में दोनों सांसदों का नाम लेकर मार्शल्स से उन्हें बाहर करने को कहा इस दौरान मार्शलों से उनकी कहा सुनी और धक्कामुक्की हुई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में हंगामे के दौरान मार्शल ने पार्टी की दो महिला सांसदों के साथ धक्कामुक्की की।

वीडियो देखिये

कांग्रेस के युवा इकाई के युवा कांग्रेस ने दिल्ली में महाराष्ट्र के मुद्दों को लेकर सड़कों पर जमकर प्रद्रशन किया। उधर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामें के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। मंगलवार को संसद भवन में संविधान दिवस समारोह का आयोजन होना है इस मौके पर संविधान बचाओ के नारे के साथ संसद भवन में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे सभी विपक्षी दलों ने विरोध जताने का फ़ैसला किया है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed