यस बैंक और कोरोना वायरस के बढ़ते ख़तरे की वजह से शेयर बाज़ार में भारी गिरावट

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1793

Stock market continues to decline due to increasin
यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की गिरफ्तारी और कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे की वजह से स्टॉक बाजार में कोहराम मचा हुआ है। भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह बाजार खुलते ही  सेंसेक्स 1600 प्वाइंट्स गिरा, वहीं निफ्टी में 450 प्वाइंट्स की गिरावट दर्ज की गई।

कोराना वायरस के चलते पिछले कई दिनों से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल काफी बुरा है और पिछले कई दिनों से इसमें गिरावट देखने को मिली रही है। बात भारत की करें तो सोमवार को एक बार फिर सुबह बाजार खुलते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।


सेंसेक्स में जहां 1600 प्वाइंट्स की गिरावट देखने को मिली, वहीं निफ्टी में 450 प्वाइंट्स नीचे गिरा। शेयर बाजार में ये गिरावट कोरोना वायरस के अंतरराष्ट्रीय असर और यस बैंक के फेल होने से हुई है।

वीडियो देखिए

सेंसेक्स और निफ्टी अपने एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। रिलायंस जैसी बड़ी कंपनी  के शेयर आठ फीसदी गिर गिए हैं। दुनिया में तेल के दाम बीस साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। ONGC के शेयर अपने 15 साल पुराने लेवल पर हैं। 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed