गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए अभिजीत बनर्जी ने दिए सुझाव

by GoNews Desk 3 years ago Views 122833

Suggestions given by Abhijit Banerjee to handle th
कोरोनावायरस के कारण अर्थव्यवस्था खतरे में है। लॉकडाउन की मार पूरा देश झेल रहा है। लाखों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। ऐसे में देश में ग़रीबी बढ़ने का ख़तरा और ज़्यादा गहराता जा रहा है।


इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से बात की है। गरीबी कम करने के प्रयासों पर रिसर्च के लिए अभिजीत को पिछले साल अर्थशास्त्र का नोबेल मिला था। उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौर सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि लोगों के हाथों में पैसे दिए जाएं ताकि वे ख़र्च कर सकें। यदि लोगों के हाथों में पैसे होंगे तो वे ख़र्च करेंगे और अर्थव्यवस्था को उठने में मदद मिलेगा। 


देखिये अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए क्या सुझाव दिए ? 

  • इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए खर्च बढ़ाना सबसे आसान तरीका है।
  • हमने जो पैकेज दिया है वह जीडीपी के 1% के बराबर है जबकि, अमेरिका 10% तक पहुंच गया। छोटे उद्योगों के लिए ज्यादा राहत देने की जरूरत है।
  • कंपनियों के दिवालिया होने के सिलसिले को रोकने के लिए कर्ज माफी इसका रास्ता हो सकता है।
  • बाजार में मांग नहीं है। इसे बढ़ाने के लिए गरीबों को कुछ पैसा दिया जा सकता है। निचले तबके के 60% लोगों को थोड़ा ज्यादा पैसा देंगे तो कोई नुकसान नहीं होगा।
  • एमएसएमई के लिए लोन भरने में तीन महीने की छूट दी, यह अच्छा कदम है। लेकिन, यह भी हो सकता था कि सरकार कर्ज माफ कर खुद जिम्मेदारी ले लेती।
  • अस्थाई राशन कार्ड की व्यवस्था शुरू होनी चाहिए। गरीबों को देने के लिए देश के पास पर्याप्त दाल और तेल है।
  • बहुत से गरीब लोग अभी सिस्टम में नहीं हैं। राशन के लिए आधार-बेस्ड व्यवस्था से उनकी कई दिक्कतें खत्म होंगी।
  • एनजीओ के जरिए लोगों को मदद पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों को पैसा देना चाहिए। 
  • जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें शामिल करने की कोशिश करनी चाहिए।

वीडियो देखिये

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed