Good Governance Index की रैंकिंग में तमिलनाडु पहले, महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक तीसरे नंबर पर

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1572

Tamil Nadu ranks first, Maharashtra second and Kar
गुड गवर्नेंस इंडेक्स की ऑवरओल रैंकिंग में बड़े राज्यों में तमिलनाडु पहले, महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक तीसरे नंबर पर रहा। नॉर्थ ईस्ट और पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश टॉप पर रहा।देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश रैंकिंग में 17वें नंबर पर है।

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सुशासन दिवस के मौके पर गुड गवर्नेंस इंडेक्स जारी किया। गुड गवर्नेंस इंडेक्स की ऑवरओल रैंकिंग में बड़े राज्यों में तमिलनाडु पहले, महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक तीसरे नंबर पर है। वहीं नॉर्थ ईस्ट और पहाड़ी राज्यों में  हिमाचल प्रदेश पहले, उत्तराखंड दूसरे और त्रिपुरा तीसरे नंबर पर है।


इसके अलावा केंद्र शासित राज्यों में पुडुचेरी पहले, चंडीगढ़ दूसरे और दिल्ली तीसरे नंबर पर है। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश ऑवरओल रैंकिंग में 17वें नंबर पर है।

बात पब्लिक हेल्थ रैंकिंग की करें तो यहां बड़े राज्यों में केरल पहले, तमिलनाडु दूसरे और गोवा तीसरे नंबर है। नॉर्थ ईस्ट और पहाड़ी राज्यों में मणिपुर पहले, सिक्किम दूसरे और मिजोरम तीसरे नंबर पर है। केंद्र शासित राज्यों में पुडुचेरी पहले, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे नंबर पर है। 

Environment Ranking में बड़े राज्यों में पश्चिम बंगाल पहले, केरल दूसरे और तमिलनाडु तीसरे नंबर पर है। नॉर्थ ईस्ट और पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश पहले, उत्तराखंड दूसरे और त्रिपुरा तीसरे नंबर पर है। केंद्र शासित राज्यों में चंडीगढ़ पहले,  दमन एवं दीव  दूसरे और पुडुचेरी तीसरे नंबर पर है।

Social Welfare And Development Ranking में  बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ पहले, मध्य प्रदेश दूसरे और आंध्र प्रदेश तीसरे नंबर पर है। नॉर्थ ईस्ट और पहाड़ी राज्यों में मेघायल पहले, सिक्किम दूसरे, मिजोरम तीसरे नंबर पर है। केंद्र शासित राज्यों में दमन एवं दीव पहले, दादर एवं नगर हवेली दूसरे और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तीसरे नंबर पर है।

Public Infrastructure Ranking में बड़े राज्यों में तमिलनाडु पहले, गुजरात दूसरे और पंजाब तीसरे नंबर पर है। नॉर्थ ईस्ट और पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश पहले, उत्तराखंड दूसरे और त्रिपुरा तीसरे नंबर पर है। केंद्र शासित राज्यों में चंडीगढ़ पहले, दिल्ली दूसरे और पुडुचेरी तीसरे नंबर पर है।

वीडियो देखिये

Agriculture And Allied Ranking में बड़े राज्यों में मध्य प्रदेश पहले, राजस्थान दूसरे और छत्तीसगढ़ तीसरे नंबर पर है। नॉर्थ ईस्ट और पहाड़ी राज्यों में मिजोरम पहले, हिमाचल प्रदेश दूसरे और त्रिपुरा तीसरे नंबर पर है। केंद्र शासित राज्यों में दमन एवं दीव पहले,  पुडुचेरी दूसरे और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तीसरे नंबर पर है। 

Commerce & Industries Ranking में बड़े राज्यों में झारखंड पहले, आंध्र प्रदेश दूसरे और तेलंगाना तीसरे नंबर पर है। नॉर्थ ईस्ट और पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड पहले, हिमाचल प्रदेश दूसरे और असम तीसरे नंबर पर है। केंद्र शासित राज्यों में दिल्ली पहले, दमन एवं दीव दूसरे और दादर एवं नगर हवेली तीसरी नंबर पर है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed