देखिये किस राज्य में है कोरोना के कितने मामले ?

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1725

The number of patients infected with coronavirus h
कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 91,000 के करीब पहुंच गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 2850 से ज्यादा हो गया है। 17 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ो की संख्या 90,927 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 53,946 है। जबकि अब तक 2872 लोग अपनी जान गवां चुके है, वहीं 34108 लोग ठीक भी हो गए है।

देश में सबसे ज्यादा 1135 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 30,706 मामले आए हैं जबकि 7088 लोग ठीक भी हुए हैं।

गुजरात में अब तक 625 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 4308 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 10988 है।

मध्य प्रदेश में 243 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 4789 है और 2315 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में अब तक 232 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 872 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 2576 है।

दिल्ली में 129 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 9333 मामले दर्ज हुए हैं और 3926 मरीज़ ठीक हुए हैं।

राजस्थान में अब तक 126 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 2839 ठीक भी हुए है, यहां कुल 4960 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

उत्तर प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 4258 मामले दर्ज हुए हैं और 2441 मरीज़ ठीक हुए हैं।

तमिलनाडु में अब तक 74 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 3538 ठीक भी हुए है, यहां कुल 10585 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

आंध्र प्रदेश में 49 लोगों मौत हुई है, आंध्र प्रदेश में कुल 2355 मामले सामने आए हैं जबकि 1353 लोग ठीक भी हुए हैं।

कर्नाटक में अब तक 36 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 1092 ठीक भी हुए है, यहां कुल 496 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

तेलंगाना में 34 मौतें हुई हैं, जबकि 971 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 1509 है।

पंजाब में 32 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 1946 मामले दर्ज हुए हैं और 1257 लोग ठीक हुए हैं।

हरियाणा में अब तक 13 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 514 ठीक भी हुए है, यहां कुल 887 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

जम्मू-कश्मीर में 12 मौतें हुई हैं, जबकि 542 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 1121 है।

बिहार में अब तक 7 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 453 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1179 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

केरल में चार मौतें हुई हैं, केरल में 587 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है और अब तक 495 में लोग डिस्चार्ज भी हुए है।

ओडिशा, झारखन्ड, केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन मौतें हो चुकी हैं। ओडिशा में 737, झारखंड में 217, चंडीगढ़ में 191 और हिमाचल प्रदेश में 78 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि ओडिशा 196,  झारखंड में 113,चंडीगढ़ में  51 जबकि हिमाचल प्रदेश में 43 डिस्चार्ज भी हुए है।

असम में अब तक दो लोग अपनी जान गवां चुके है। असम में 92 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि 41 लोग ठीक भी हुए है।

इसके आलावा उत्तराखंड, मेघालय और केन्द्र-शासित प्रदेश पुडुचेर्री में कोरोना वायरस से एक-एक मौत हुई हैं।  

कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ो के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed