देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 775, महाराष्ट्र में 301 तो गुजरात में 127 की मौत

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1939

The number of people killed by corona in the count
कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 25 अप्रैल सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 24,506 पहुंच गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 18,668 है। जबकि अब तक 775 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं 5,062 लोग ठीक भी हो गए हैं।

  • देश में सबसे ज़्यादा 301 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 6,817 मामले आए हैं, जबकि 840 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • गुजरात में अब तक 127 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 265 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 2,815 है।
  • मध्यप्रदेश में  92 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 1,852 है और 210 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • दिल्ली में 53 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 2,514 मामले दर्ज हुए हैं और 857 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • आंध्र प्रदेश में अब तक 29 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 145 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 955 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • राजस्थान में 27 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 2,034 मामले दर्ज हुए हैं और 230 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तेलंगाना में अब तक 26 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 253 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 984 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • उत्तर प्रदेश में कुल 1,621 मामले आए हैं जबकि 25 लोगों की मौत हुई है और 247 डिस्चार्ज भी हुए हैं।
  • तमिलनाडु में 22 लोगों मौत हुई है, तमिलनाडु में कुल 1,755 मामले सामने आए हैं जबकि 866 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 103 लोग ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 571 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • कर्नाटक में 18 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 474 मामले दर्ज हुए हैं और 152 लोग ठीक हुए हैं।
  • पंजाब में 17 मौतें हुई हैं, जबकि 67 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 298 है।
  • जम्मू-कश्मीर में अब तक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 109 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 454 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
वीडियो देखिए


केरल, हरियाणा और झारखंड में तीन-तीन मौतें हुई हैं, केरल में 450, हरियाणा में 272 और झारखंड में 57 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। केरल में अब तक 331 वहीं हरियाणा में 156 लोग ठीक भी हुए हैं जबकि झारखंड में 8 मरीज़ ठीक हुए हैं।

  • बिहार में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 223 मामले दर्ज हुए हैं और 46 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कोरोना वायरस से एक-एक मौत हुई है।  
कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed