बर्लिन में गोलीबारी की घटना से मची भगदड़

by Rumana Alvi 4 years ago Views 1521

The stampede in Berlin caused a stampede
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में उस वक्त अफरतफरा मच गई। जब शहर के सबसे मशहूर और व्यस्तम इलाको में से एक चार्ली चेकपॉइंट के एक कैफे में एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोलीबारी शुरु कर दी। गोलियों की आवाज सुनने के बाद  पुलिस ने पूरे इलाके कों सील कर दिया हैं और बंदूकधारी की तलाश जारी है।

वीओ- सैलानियों के बीच  बर्लिन शहर का मशहूर चार्ली चैकपॉइंट जहां पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के बीच की दीवार का दरवाजा होता था। यहां लाखों सैलानी आते हैं।यहां एक कैफे के बाहर गोलीबारी की घटना से भगदड़ मच गई।  इसकी जानकारी बर्लिन पुलिस ने एक ट्वीट के जरिए दी ।पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा की चेकपॉइंट चार्ली के पास एक कैफे में अज्ञात बंदूकधारी ने गोलीबारी की है। इस घटना में कितने लोगों को नुकसान पहुंचा है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी हैं।


बर्लिन पुलिस के मुताबिक ये घटना शहर के बीचो-बीच हुई।जिसके बाद एक  पूरे इलाके को सील कर दिया  गया। मौके पर काफी तदाद में पुलिस और सुरक्षाबलों को तैनात किया गया हैं।पुलिस आसपास के घरों की भी लगातार तलाशी ले रही हैं। पुलिस बंदूकधारी  की तलाश में लगी हुई हैं। फिलहाल स्थिति काबू में हैं। और किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली हैं।बर्लिन  पिछले दिनों में सैलानियों के लिए एक मशहूर शहर बन गया है । जर्मनी की एंगेला मर्केल सरकार ने प्रवासी लोगों के बारे में पूरे यूरोप में नेतृत्व किया हुआ हैं.

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed