नोबेल पीस प्राइज़ के लिए नॉमिनी रहीं ग्रेटा को मिला 2019 का इंटनेशनल चिल्ड्रन्स पीस प्राइज़

by Arushi Pundir 4 years ago Views 1706

The International Children's Peace Prize 2019 goes
स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को इंटनेशनल चिल्ड्रन्स पीस प्राइज़ से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये पुरस्कार जलवायु परिवर्तन से हो रहे नुकसान की तरफ़ विश्व का ध्यान दिलाने के लिए दिया गया है। ग्रेटा को इसी साल सिंतबर में राइट लाइवलीहुड ‌अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया था।

स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को बुधवार को international children's peace prize से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार बेहद कम उम्र में पूरे विश्व को जलवायु परिवर्तन से हो नुकसानों की तरफ़ लोगों का ध्यान दिलाने के लिए दिया गया है। 


जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर आवाज़ उठाने वाली ग्रेटा थनबर्ग के प्रर्दशन और अभियानों के समर्थन में दुनियाभर के स्कूली बच्चे जुड़े थे। हालांकि Hague में हुए इस अवॉर्ड समारोह में ग्रेटा पहुंच नहीं सकी क्योंकि उन्हें जलवायु परिवर्तन पर Madrid में चल रही international climate conference में मौजूद थी।

लेकिन ग्रेटा अवॉर्ड से सम्मानित होने पर मैसेज के ज़रिए कहा कि वे आभारी है कि उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ग्रेटा के साथ साथ अफ्रीकी देश केमरुन (Camroon) की 15 साल की Divina Maloum को चरमपंथियों के ख़िलाफ शांति संघर्ष के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

ग्रेटा को इससे पहले सवीडिश ह्यूमन राइट्स प्राइज की जूरी ने राइट लाइवलीहुड ‌अवॉर्ड’ और AMNESTY International Ambassador of Conscience Award से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही इसी साल मार्च में ग्रेटा को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए Nominate किया गया था।

16 साल की ग्रेटा थनबर्ग ने वैश्विक जलवायु आंदोलन ‘Fridays For Future’ और ‘school strike for climate’ नाम के आंदोलन की शुरुआत अगस्त 2018 में की थी। उन्होंने स्कूल जाना बंद कर स्वीडन की संसद के सामने अकेले बैठकर प्रदर्शन भी किये थे इस साल मार्च में उनके इस आंदोलन को दुनियाभर के स्कूली बच्चों से समर्थन मिला था।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed