ग्रेटा थनबर्ग को 'पर्सन ऑफ़ दी ईयर' चुना गया

by Arushi Pundir 4 years ago Views 1506

TIME MAGAZINE NAMES GRETA THUNBERG AS ‘PERSON OF T
16 साल की स्वीडिश क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को टाइम्स मैगजीन ने साल 2019 के लिए 'पर्सन ऑफ दी ईयर' चुना है। ग्रेटा ने सबसे कम उम्र में यह सम्मान हासिल किया है। ग्रेटा को ये सम्मान देने की वज़ह मैगज़ीन ने बताई है कि ग्रेटा इस ग्रह का सबसे बड़ा मुद्दा जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर सबसे बड़ी आवाज बनकर उभरी हैं।

ग्रेटा ऐक्शन की मांग करती हैं, उनका कहना है कि कई उपाय गलत दिशा में उठाए जा रहे हैं। मैगजीन ने ग्रेटा को 'पर्सन ऑफ द ईयर'' चुने जाने पर लिखा, कि 16 साल की लड़की ने अपने देश की संसद के बाहर प्रदर्शन किया और दुनियाभर में युवाओं के आंदोलन का नेतृत्व भी किया।


साथ ही मैगजीन ने लिखा कि इतने कम समय में उन्हें संयुक्त राष्ट्र चीफ से मुलाकात का मौका मिला। लेकिन ग्रेटा को टाइम्स की तरफ़ से ये सम्मान दिये जाने पर चारों तरफ़ इसकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर ग्रेटा को  टाइम्स पर्सन ऑफ द इयर के का सम्मान दिये जाने पर सवाल भी ख़डे किये जा रहे है लोगों का कहना है टाइम्स मैगज़ीन को ये सम्मान इस साल के सबसे बड़े विरोध प्रर्दशन के तौर पर हांगकांग में चल रहे विरोध प्रर्दशनों को देना चाहिए था।

दरअसल हांगकांग में पिछले 6 महीने से Extradition Bill के ख़िलाफ विरोध प्रर्दशन हो रहे। बीते दिनों में ये प्रर्दशन काफ़ी हिंसक और उग्र भी हुए है। हालांकि ग्रेटा थनवर्ग को ये सम्मान उस समय दिया गया जब वो मैड्रिड में जलवायु परिवर्तन पर चल रही COP-25 SUMMIT में हिस्सा ले रही है।

टाइम्स  मैगजीन ने ग्रेटा के साथ साथ अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम को 'एथलीट ऑफ द ईयर', अमेरिकी लोकसेवकों को 'गार्जियन ऑफ द ईयर', गायक लिजो को 'इंटरटेनर ऑफ द ईयर' और डिज्नी के सीईओ बॉब इगर को 'बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर' का सम्मान भी दिया है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed