CAA के ख़िलाफ़ शाहीन बाग़ में धरने का आज 34वां दिन

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1535

Today, the 34th day of the protest against the CAA
दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता क़ानून और एनआरसी के ख़िलाफ़ शुक्रवार को धरने का 34वां दिन है। शाहीन बाग़ में पिछले 34 दिनों से धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग ठंड और बारिश के बीच भी डटे हुए हैं, जो किसी भी सूरत में हटने को तैयार नहीं है।

नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता क़ानून और एनआरसी के ख़िलाफ़ लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और वो पिछले 34 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। ठंड और बारिश के बीच भी लोग डटे हुए हैं, जो किसी भी सूरत में हटने को तैयार नहीं है।


वीडियो देखिये

गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग़ में धरने पर बैठी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वो प्रदर्शन को कहीं और शिफ्ट कर लें, उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। साथ ही कहा कि उनके प्रदर्शन और धरने के चलते ट्रैफिक में काफी दिक्कतें आ रही हैं और लोग काफी परेशान हो रहे हैं। उधर गुरुवार शाम दिल्ली के तुर्कमान गेट पर लोगों ने नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

वहीं दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में भी नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। गुरुवार को कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद जामिया पहुंचे और छात्रों को अपना समर्थन दिया।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed