त्रिपुरा में महिला सुरक्षा पर BJP कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सरकार के खिलाफ निकाली रैली

by GoNews Desk 4 years ago Views 2210

Tripura: BJP workers rally against their own gover
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को त्रिपुरा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के खिलाफ रैली निकाली जिसमें हज़ारों की तादाद में लोग शामिल हुए। राज्य में पहले से ही बिप्लब देब के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार है, इसीलिए इस रैली से सरकार और पार्टी की बहुत किरकिरी हो रही है।

शुक्रवार को सेकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में अपनी ही सरकार के खिलाफ रैली निकली। रैली का मकसद राज्य में रेप की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ अपना रोष प्रकट करना था। मुद्दा लोगों से जुड़ा था इसलिए तेज़ बारिश के बाजवूद इस रैली में हज़ारों की तादाद में लोग आये।


दरअसल, ये रैली बुलाई थी बीजेपी नेता सुदीप रॉय बर्मन ने जिन्हें हाल में मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने मंत्रिमंडल से बाहर किया था। बर्मन के साथ इस रैली में, बीजेपी विधायक आशीष साहा भी नज़र आये। दोनों ही नेताओं ने अपने राजनितिक मतभेदों को अलग रखकर महिला सुरक्षा जैसे ज़रूरी मुद्दे पर सड़कों पर आये लोगों का आभार जताया। जानकारों के मुताबिक त्रिपुरा में 22 महीने पुरानी बिप्लब सरकार के खिलाफ ये अबतक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है।

हालांकि, इसी रैली में जमकर राजनीती भी हुई जब बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाओं ने सुदीप बर्मन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष पापिया दत्ता ने बर्मन की रैली का विरोध करते हुए आरोप लगाया की जब साल 2012 में सामाजिक कार्यकर्ता सोमा मजूमदार पर हमला हुआ था, तब बर्मन पर उन पर चुप रहने का दवाब डाला था। आपको बता दें सुदीप रॉय बर्मन 2012 में कांग्रेस से विधायक थे और तब सरकार लेफ्ट की थी। बीजेपी ने रैली को बिप्लब देब की सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया।

दूसरी तरफ, बर्मन ने इस रैली को राजनैतिक हितो से न जोड़ने की अपील की और इसका मकसद केवल महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के खिलाफ आवाज़ उठाना बताया।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed