UK में आज वोटिंग, ब्रेक्सिट एक बड़ा मुद्दा

by GoNews Desk 4 years ago Views 1318

UK VOTES ON THURSDAY WITH BREXIT IN THE BALANCE
ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है जिसमें ये फैसला होना है की ब्रिटेन यूरोपियन यूनियन का सदस्य बना रहेगा या नहीं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने समय से पहले चुनाव करने का ऐलान किया था क्योंकि उनके यूरोपियन यूनियन से बाहर होने के समझौते पर उनकी पार्टी में भी विवाद हैं।

बोरिस जॉनसन को ब्रिटेन का सबसे विवादस्पद प्रधान मंत्री कहने में किसी को संकोच नहीं होता। कंज़रवेटिव पार्टी के उनके साथी भी उनके फैसलों पर सवाल उठाते रहते हैं। लेकिन इस चुनाव में वो विपक्षी लेबर पार्टी पर लगातार तक़रीबन 10 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं।


जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आता जा रहा हैं ब्रेक्सिट पार्टी और स्कॉटिश नेशनलिस्ट पार्टी का समर्थन कम होता गया और दोनों मुख्य दल लेबर और कंज़रवेटिव पार्टी दलों का समर्थन बढ़ता गया।यूरोपियन यूनियन से अलग होने के मुद्दे पर ब्रिटेन में राजनीति बटीं हुई हैं।

लेकिन अब मतदाता स्वास्थ्य सेवा और अर्थव्यस्था जैसे मुद्दों पर भी ज़ोर दे रहे हैं। पिछले 4 साल में ये ब्रिटेन में तीसरा चुनाव हैं। इससे पहले टेरेसा में ने समय से पहले 2017 में चुनाव करवाया था जिसका फायदा कंज़रवेटिव पार्टी को हुआ था और 2017 में उसे गठबंधन की ज़रूरत नहीं पड़ी थी।

लेकिन यूरोपियन यूनियन में हुए जनमत संग्रह ने देश की राजनीति में उथल पुथल पैदा कर दी हैं। जनमत संग्रह के दौरान सभी चुनावी सर्वेक्षण फेल हो गए थे। देखना ये हैं की ब्रिटिश लोग अब किसका समर्थन करते हैं।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed