भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

by GoNews Desk 3 years ago Views 78919

Veteran Indian cinema actor Rishi Kapoor dies
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। ऋषि कपूर को बुधवार को मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ अस्पताल में थी। ऋषि कपूर के अस्पताल में निधन की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी।

ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया। रणधीर ने कहा कि वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वीडियो देखिए

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला। वर्ष 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला। ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं।

लगातार दूसरे दिन एक बड़े अभिनेता के निधन की खबर सुनकर पूरी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि देश दुनिया में उनके फैंस शोक में डूबे हुए है। इससे पहले कल इरफ़ान खान के निधन की खबर सामने आई।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed