ट्रंप के स्वागत में यमुना की सफाई, ले सकते हैं जायज़ा

by Rumana Alvi 4 years ago Views 2272

Yamuna cleaning to welcome Trump, can take stock
दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत यात्रा से पहले एक तरफ जहां अहमदाबाद में झुग्गी-बस्तियों के सामने दीवार खड़ी कि जा रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ आगरा दौरे से पहले यमुना के पानी को साफ दिखाने के लिए बुलंदशहर की गंगनहर से 500 क्यूसेफ पानी छोड़ा गया है। ताकि यमुना का जल स्तर बना रहे और पानी साफ दिखाई दे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय दौरे पर 23 फरवरी को भारत आ रहे हैं। 24 फरवरी को वो अपनी पत्नी के साथ आगरा में ताज देखने जाएंगे। यमुना किनारे बनें ताज को देखने के साथ ही वो यमुना किनारे का भी जायज़ा ले सकते हैं और ऐसे वक्त में यमुना का पानी साफ नज़र आए। जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने यमुना को स्वच्छ दिखाने के लिए बुलंदशहर के गंगनहर से 500 क्यूसेक पानी छोड़ा है। ताकि यमुना में पानी भरा रहे और वो साफ नज़र आए।


नदियों के लिए कैंपेनिंग करने वाले संयोजक ब्रिज खंडेलवाल का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति सिर्फ ताजमहल को देखगें शहर को नहीं। जहां उनको जाना है उस जगह को सिर्फ प्रशासन साफ कर रही है। यमुना की वजह से ताजमहल की पहचान बनी और आज यमुना ही अपना अस्तिव खोती जा रही है। सारे शहर की गंदगी यहां इकट्ठा हो रही है। जिसको हटाने के लिए कोई कारगर तरीका अपनाना चाहिए ताकि यमुना को खोने से बचाया जा सके।

वीडियो देखिये

वहीं शहर को चमकाने में जुटे नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह तैयारियां चल रही हैं। सड़कों पर स्क्रीन लगाई गई है ताकि उनका काफिला जहां से गुजरे लोग उनका स्वागत कर चुके।

ज़ाहिर है कि केन्द्र की मोदी सरकार ट्रंप को भारत की एक अलग तस्वीर दिखाने के लिए कई प्रयास कर रही है, पर इन परेशानियों से दो-चार हो रहे लोगों को राहत देने के लिए कोई ठोस क़दम नहीं उठा रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed