एक नज़र आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों पर

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 4103

Top 10 Cricketers with most sixes in IPL
इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीजन हो गए हैं। आईपीएल के हर सीजन में हर टीम के बल्लेबाजों ने खूब बड़े-बड़े छ्क्के लगाए हैं। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्कों मारने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट पर।

वीडियो देखिये


10. युसफ पठान

छक्कों मारने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के युसफ पठान दसवें नंबर पर हैं। आईपीएल के खेले अपने 174 मैचों में युसफ पठान अब तक 158 लंबे-लंबे छक्के लगा चुके हैं।


9. किरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के KIERON POLLARD इस लिस्ट में नवें नंबर पर हैं। POLLARD ने आईपीएल में अब तक खेले अपने 148 मैचों में ही 176 छक्के लगाए हैं।


8. शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन आठवें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ बल्लेबाज ने आईपीएल में खेले अपने 134 मैचों में 177 छक्के लगाए हैं।


7. डेविड वार्नर

सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर सातवें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का ये तूफानी बल्लेबाज 181 छक्के सिर्फ 126 मैच में लगा चुका है। 


6. विराट कोहली

छठे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं। रन मशीन के नाम से मशहूर कोहली ने आईपीएल में खेले अपने 177 मैचों में अब तक 191 छक्के लगा चुके हैं।


5. सुरेश रैना

भारत के सुरेश रैना इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल के खेले अपने 193 मैचों में अब तक 194 छक्के लगाए हैं। 


4. रोहित शर्मा

चौथे नंबर पर टीम इंडिया के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 194 छ्क्के सिर्फ 188 मैचों में ही लगाए हैं।


3. महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अलग ही तरीकों से छ्क्के मारने वाले धोनी आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक लगा चुके हैं। धोनी ने आईपीएल में अब तक अपने 190 मैचों में 209 लंबे-लंबे छ्क्के लगाए हैं।


2. एबी डी विलियर्स

सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के AB DE VILLIERS दूसरे नंबर पर हैं। आईपीएल के अब तक 154 मैच खेल चुके AB DE VILLIERS भी आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक लगा चुके हैं। DE VILLIERS अब तक आईपीएल में 212 छक्के लगाए हैं।


1. क्रिस गेल

छक्के मारने की लिस्ट में वेस्टइंडीज का तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं। सिक्सर किंग के नाम से फेमस गेल ने आईपीएल में छक्कों की ट्रिपल सेंचुरी लगा चुके हैं। आईपीएल में महज सिर्फ 125 मैच खेल चुके गेल अब तक आईपीएल में 326 छक्के लगा चुके हैं।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed