बेन स्टोक्स और एलिसा पैरी चुने गए विज्डन क्रिकेटर-2019

by GoNews Desk 3 years ago Views 24097

Wisden Cricketer of the year 2019
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को विज्डन ने साल 2019 का लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर (साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर) चुना है। महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पैरी को लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।

स्टोक्स ने पिछले साल पहली बार इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में बराबरी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पैरी ने ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज पर कब्जा बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ही सबसे ज्यादा विकेट भी लिए थे।


स्टोक्स 2005 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बाद यह अवार्ड जीतने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं। वहीं पैरी 2016 में भी यह अवार्ड जीत चुकी हैं। इसी के साथ वे यह अवार्ड दो बार जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

विंडीज के पुरुष क्रिकेटर आंद्रे रसेल को टी-20 में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। रसेल ने पिछले साल टी-20 में 1,080 रन के अलावा 40 विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को विज्डन के साल के पांच प्रमुख क्रिकेटर्स में शामिल किया। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, मार्नस लाबुशाने, एलिस पैरी और एसेक्स के स्पिनर सिमोन हार्पर को इन प्रमुख खिलाड़ियों में जगह मिली। पैरी इन प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल किए जाने वाली पहली गैर इंग्लिश महिला क्रिकेटर हैं।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed