क्रिकेट खिलाड़ी बेन स्टोक्स को चुना गया बीबीसी स्पोटर्स पर्सनैलिटी ऑफ द इअर

by GoNews Desk 4 years ago Views 3021

BBC Sports Personality of the year
इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी बेन स्टोक्स को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द इअर चुना गया है। स्टोक्स ने अपने शानदार खेल से 2019 में इंग्लैंड को पहली बार विश्व चैम्पियन बनाने में अहम योगदान दिया था।

स्टोक्स 2005 के बाद यह सम्मान पाने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं। साल 2005 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ को यह पुरस्कार मिला था। प्रिंसेस रॉयल और मैनचेस्टर युनाइटेड तथा स्कॉटलैंड के पूर्व फुटबाल स्टार डेनिस लॉ ने स्टोक्स को यह पुरस्कार दिया।


पुरस्कार पाने के बाद स्टोक्स ने कहा, "यह एक व्यक्तिगत पुरस्कार है लेकिन यह एक टीम स्पोर्ट है। आपके लिए सबसे बड़ा पल अपने साथियों के साथ बैक रूम में शानदार पल बिताना होता है। इनसे ही महान पल बनते हैं। दो साल पहले मैं मुश्किलों से गुजर रहा था और उस समय कई लोगों में मेरी मदद की थी। मैं आप सबके बगैर कुछ नहीं। आपका धन्यवाद।"

Latest Videos

TAGS Ben Stokes

Latest Videos

Facebook Feed