भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह चुने गए 2019 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष हॉकी खिलाड़ी

by GoNews Desk 4 years ago Views 2862

FIH Player of the Year award
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को एफआईएच ने साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। पिछले साल जून में मनप्रीत ने अपनी कप्तानी में एफआईएच पुरुष हॉकी सीरीज के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी।

मनप्रीत की कप्तानी में भारत ने नवंबर में ओलम्पिक क्वालीफायर में रूस को हराकर टोक्यो ओलम्पिक में जहाज बनाई थी।


साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने पर मनप्रीत ने कहा, "मैं यह अवार्ड जीतकर काफी खुश हूं और मैं इसे अपनी टीम को समर्पित करना चाहता हूं। साथ ही मैं अपने शुभचिंतकों और हॉकी प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। भारतीय हॉकी को इतना समर्थन मिल रहा है यह देखकर अच्छा लगा।"



इस उपलब्धि के लिए हॉकी इंडिया ने मनप्रीत को बधाई दी है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed