धोनी और रोहित संयुक्त रूप से चुने गए आईपीएल के बेस्ट कप्तान

by GoNews Desk 3 years ago Views 8992

Dhoni-Rohit-DeVilliers
इंडियन प्रीमियर लीग की 13वीं वर्षगांठ के मौके पर स्टार स्पोर्ट्स ने एक टीवी शो पर इस लीग की विभिन्न श्रेणियों में बेस्ट खिलाड़ियों को चुना है। 50 सदस्यीय ज्यूरी ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी को संयुक्त रूप से लीग का बेस्ट कप्तान चुना। स्टार स्पोर्ट्स की इस ज्यूरी में 50 लोग थे जिसमें से 20 पूर्व क्रिकेटर, 10 खेल पत्रकार, 10 स्टैटिस्टिशन, सात प्रसारणकर्ता और तीन एंकर शामिल हैं।

धोनी की कप्तानी में टीम 11 सीजनों में से 10 में प्लेऑफ में पहुंची है, वहीं रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 7 सीजनों में से 4 बार खिताब अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली को आईपीएल का सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाज चुना गया है। विराट कोहली के टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने आईपीएल के 177 मैचों में 37.84 की औसत से 5412 रन बनाए हैं। 


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के ही अब्राहम डिविलियर्स को लीग का सर्वकालिक महान बल्लेबाज चुना गया है। मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा को लीग का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।चेन्नई के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन को लीग का सर्वकालिक महान ऑलराउंडर चुना गया है। 

न्यूज़ीलैण्ड के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया। 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed