रोजर फेडरर ने COVID-19 के लिए एक मिलियन स्विस फ्रैंक दान किए

by GoNews Desk 4 years ago Views 5364

COVID19
मशहूर टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने COVID-19 संकट से जूझ रहे अपने देश स्विट्जरलैंड के लोगों की मदद के लिए बुधवार को एक मिलियन स्विस फ्रैंक (10 लाख डॉलर से अधिक) दान किया हैं।

फेडरर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''यह सभी के लिए चुनौतीपूर्ण समय है और किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। मिर्का और मैंने ने निजी तौर पर स्विट्जरलैंड के सबसे कमजोर परिवारों के लिए दस लाख स्विस फ्रैंक दान करने का फैसला किया है।''


उन्होंने कहा, ''हमारा योगदान महज एक शुरुआत है। हम उम्मीद करते हैं कि अन्य लोग भी जरूरतमंद परिवारों की मदद करेंगे। हम मिलकर इस संकट से पार पा सकते हैं। स्वस्थ रहें।''

स्विस स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उनके देश में 8800 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं, जबकि सोमवार तक 86 लोगों की मौत हो चुकी थी।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed