महिला टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को हराकर भारत सेमीफाइनल में

by GoNews Desk 4 years ago Views 5531

India vs New Zealand Women's Cricket
भारतीय टीम ने गुरुवार को जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए के मैच में न्यूजीलैंड को चार रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।


न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 133 रन पर रोक दिया। जवाब में न्यूजीलैंड निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी।


भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया और 34 गेंदों पर चार चौके तथा तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ थे मैच का अवार्ड मिला।

एक नज़र स्कोरकार्ड पर

IND-NZ World T20 2020

NZ-IND World T20 2020

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed