भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रांची टेस्ट एक पारी और 202 रन से हराया

by GoNews Desk 4 years ago Views 2592

South Africa Tour of India 2019
रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान भारत ने दक्षिण अफ्रीका का एक पारी और 202 रन से हराकर 3-0 से यह टेस्ट सीरीज अपने नाम की। इससे पहले भारत ने सीरीज के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन और दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से हराया था।

मैच में दोहरा शतक और पूरी सारीज में तीन शतक लगाने वाले रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज रहे। रोहित शर्मा ने इस पूरी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 529 रन बनाए हैं।


इस जीत के साथ भारत ने लगातार 11 घरेलू टेस्ट सीरीज जीतने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया।

चौथे दिन के दूसरे ही ओवर में अपना पहला टेस्ट खेल रहे स्पिनर शहबाज नदीम ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटकते हुए दक्षिण अफ्रीकी पारी का अंत किया। भारत के गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 133 रन पर ही सिमट गई।

Brief Scores

भारत -  497/9 decl
दक्षिण अफ्रीका - 162, 133

 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed