महिला टी-20 विश्व कप में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया

by GoNews Desk 4 years ago Views 4032

India vs Sri Lanka Women's Cricket
भारत ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। 


टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंका 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी। राधा यादव ने चार विकेट लिए। जवाब में भारत ने 14.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।


भारत के लिए शेफाली ने अपने तूफानी अंदाज में 34 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 47 रनों की पारी खेल जीत की बुनियाद रखी।

एक नज़र स्कोरकार्ड पर 

India Women v Sri Lanka Women World T20 2020

Sri Lanka Women v India Women T20 World Cup 2020

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed