हॉकी: भारतीय पुरुष टीम ने किया टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई

by GoNews Desk 4 years ago Views 2372

India vs Russia
भुवनेश्वर, 2 नवंबर - भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया। भारत ने शनिवार को खेले गए दूसरे चरण के मैच में रूस को 7-1 से हराया। भारत ने शुक्रवार को खेले गए पहले चरण के मैच में रूस को 4-2 से हराया था।

भारत के लिए ललित उपाध्याय ने 17वें, आकाशदीप ने 23वें, 29वें मिनट में गोल किए। 47वें मिनट में नीलकांत शर्मा ने गोल किया। रूपिंदर पाल सिंह ने 49वें, 58वें मिनट और अमित रोहिदास ने 60वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किए।


रूस के लिए एलेक्सी सोबोलेव्स्कली ने इकलौता गोल किया। उन्होंने यह गोल मैच के 30वें सेकेंड में ही कर दिया था।

Watch Highlights

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed