भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 395 रनों का लक्ष्य

by GoNews Desk 4 years ago Views 3335

South Africa tour of India 2019
रोहित शर्मा की रिकार्ड पारी के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के सामने 395 रनों का लक्ष्य रखा हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका अभी भी लक्ष्य से 384 रन दूर है।

पहली पारी में 176 रन बनाने वाले रोहित ने दूसरी पारी में 127 रनों का योगदान दिया। रोहित का चेतेश्वर पुजारा ने बखूबी साथ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 169 रन जोड़े। पुजारा ने 81 रनों की पारी खेली।


एडिन मार्कराम तीन और थेयुनिस डे ब्रयून पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। पहली पारी में शतक लगाने वाले डीन एल्गर (2) रवींद्र जडेजा के शिकार बने।

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित की थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 431 रन बनाए। भारत दूसरी पारी में 71 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed