रांची टेस्ट - भारत के 497 के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की ख़राब शरुआत
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रनों पर घोषित कर दी। जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने नौ रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका अभी भारत के स्कोर से 488 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष है।
कप्तान फॉफ डु प्लेसिस एक और जुबैर हमजा खाता खोले बिना क्रीज पर नाबाद हैं। डीन एल्गर खाता खोले बिना आउट हुए जबकि क्विंटन डी कॉक ने चार रनों का योगदान दिया।
भारत की ओर से मोहम्मद शमी और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिले हैं। इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी 497 रनों पर घोषित कर दी थी। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दोहरा शतक (212) लगाया जबकि अजिंक्य रहाणे ने शतक (115) लगाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक विकेट जॉर्ज लिंडे (4) ने लिए, कागिसो रबादा को तीन विकेट मिले।

Latest Videos