भारतीय रेसलर सीमा पर डोपिंग के चलते लगा 4 साल का प्रतिबंध

by GoNews Desk 4 years ago Views 3693

Ban
भारत के लिए राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में रजत पदक जीत चुकीं महिला रेसलर सीमा पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है। 

नाडा ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि इस साल विशाखापट्टनम में आयोजित की गई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में डोपिंग की जांच के लिए सीमा का नमूना लिया गया था। उनकी डिटेल रिपोर्ट एडवर्स एनलिटक फाइंडिंग (एएएफ) के पास लौट कर आई थी, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थो के नमूने पाए गए।"


इन सभी पदार्थो को विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने प्रतिबंधित कर रखा रखा है।

बयान के मुताबिक, "उनका अपराध तब और गंभीर हो गया जब उन्होंने अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए जारी चैम्पियनशिप में इन पदार्थ का सेवन किया जो साफ तौर पर धोखाधड़ी और नाडा के नियमों के उल्लंघन का मामला है।"

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed