आईपीएल 2020 - एक नज़र सबसे महंगे बिकने वाले खिलाडियों पर

by GoNews Desk 4 years ago Views 3810

IPl 2020
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो गई। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे किया। स्टोक्स को 2017 में 14.50 करोड़ रुपये में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने लिया था।

एक नज़र 5 करोड़ से ज्यादा की राशि में बिकने वाले खिलाडियों पर

  1. पैट कमिंस, पेसर, केकेआर, 15.50 करोड़
  2. ग्लेन मैक्सवेल, ऑलराउंडर, पंजाब, 10.75 करोड़
  3. क्रिस मॉरिस, ऑलराउंडर, आरसीबी, 10 करोड़
  4. शेल्डन कॉट्रेल, पेसर, पंजाब, 8.50 करोड़ 
  5. नाथन कोल्टर नाइल, ऑलराउंडर, मुंबई, 8 करोड़
  6. शिमरॉन हेटमेयर, बल्लेबाज, दिल्ली, 7.75 करोड़
  7. पीयूष चावला, लेग स्पिनर, सीएसके, 6.75 करोड़ 
  8. सैम करन, ऑलराउंडर, चेन्नई सुपर किंग्स, 5.50 करोड़
  9. इयोन मोर्गन, बल्लेबाज, KKR, 5.25 करोड़

न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और एडम मिल्ने, आस्ट्रेलिया के विंडीज के अल्जारी जोसेफ और कार्लोस ब्रैथवेट, दक्षिण अफ्रीका के आंदिले फेहुलक्वायो और एनरिक नोर्टजे, बांग्लादेश के मुस्ताफीजुर रहमान को खरीददार नहीं मिले। वहीं हरफनमौला खिलाड़ी युसूफ पठान को कोई खरीदार नहीं मिला। वह पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद में खेले थे।

कोलिन डी ग्रांडहोम को भी किसी ने नहीं खरीदा। टीम साउदी, शै होप, हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ियों को कोई खरीददार मिला। पिछले सीजन चेन्नई के लिए खेलने वाले मार्क वुड नहीं बिके।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed