धोनी पर संन्यास का दबाव बनाना सही नहीं - नासिर हुसैन

by GoNews Desk 3 years ago Views 42392

Nasser Hussain
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास के लिए मजबूर नहीं किया जाए क्योंकि एक बार वह चले गए तो लौटकर नहीं आएंगे। हुसैन का मानना है कि भारत का यह पूर्व कप्तान अभी भी भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दे सकता है।

उन्होंने एक चैनल के एक शो के दौरान कहा, ‘धोनी के जाने के बाद उसके जैसा कोई नहीं मिलेगा। उस पर संन्यास का दबाव बनाना सही नहीं है।


उन्होंने कहा, "क्या धोनी अभी भी भारतीय टीम में आने के काबिल हैं? यह सावल सभी सदस्यों पर लागू होता है। मैंेने जो धोनी को देखा है, मुझे अभी भी लगता है कि उनके पास भारतीय क्रिकेट को देने के लिए काफी कुछ है। हां, एक-दो मौके रहे हैं जहां वह लक्ष्य का पीछा करते हुए असफल हुए हैं। जैसा कि विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में हुआ था। लेकिन उनमें अभी भी काफी प्रतिभा है।"

धोनी ने आखिरी बार जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था। उसके बाद से उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे पूर्व दिग्गजों ने साफ तौर पर कहा है कि इतने लंबे ब्रेक के बाद उनके लिए वापसी करना मुश्किल होगा। लेकिन हुसैन उनकी राय से इत्तेफाक नहीं रखते।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed