राफेल नडाल ने जीता 19वां ग्रैंड स्लैम

by GoNews Desk 4 years ago Views 1932

US Open 2019
स्पेन के स्टार राफेल नडाल ने रूस के डेनियल मेदवेदेव को यूएस ओपन के मेंस सिंगल्स ग्रैंडस्लैम के फाइनल मुकाबले में हरा दिया । वर्ल्ड के नंबर 2 खिलाडी रफाल नडाल ने वर्ल्ड के नंबर 5 खिलाडी डेनियल मेदवेदेव को करीब 5 घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से मात दी। 

पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे 23 साल के मेडवेडेव का खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा गया, लेकिन उन्होंने राफेल नडाल को जबरजस्त टक्कर दी। इसके साथ ही 33 साल के नडाल ने 19वां ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल अपने नाम किया। 


देखें रिपोर्ट 

नडाल अब अपने प्रतिद्वंद्वी 38 साल के रोजर फेडरर से महज 1 मेजर खिताब पीछे हैं। रोजर फेडरर के नाम सबसे ज्यादा 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। रफाल नडाल का इस वर्ष उनका दूसरा ग्रैंड स्लेम है इससे पहले नडाल ने इस वर्ष फ्रेंच ओपन भी जीता था।

18 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता राफेल नडाल ने अपने करियर के 19वां और यूएस ओपन पर चौथी बार कब्ज़ा किया। इससे पहले उन्होंने 2010, 2013 और 2017 में यूएस ओपन का खिताब जीता था।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed