दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

by GoNews Desk 4 years ago Views 3835

England vs South Africa first ODI
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।


दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। इंग्लैंड ने जोए डेनले के 87 और क्रिस वोक्स के 40 रन की पारियों की मदद से आठ विकेट पर 258 रन का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने तीन विकेट लिए।


जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान क्विंटन डीकॉक (107) और टेम्बा बवुमा (98) की शानदार पारियों की बदौलत लक्ष्य को 14 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स, जोए रूट और क्रिस जॉर्डन ने एक-एक विकेट चटकाए।

डीकॉक के करियर का यह 15वां शतक है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed