टेस्ट क्रिकेट में भारत ने बनाया नया विश्व रिकार्ड

by GoNews Desk 4 years ago Views 2853

11 Test Series won at home world Record
भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हराकर एक नया विश्व रिकार्ड कायम किया। यह 2013 से लेकर अब तक भारत की घर में लगातार 11वीं सीरीज जीत है। इसी के साथ भारत ने नया विश्व रिकार्ड कायम कर लिया है। 

इससे पहले भारत और आस्ट्रेलिया के नाम घर में सबसे अधिक 10-10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकार्ड था। आस्ट्रेलिया ने दो मौकों पर घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती है। 


भारत के जीत का सफर कुछ इस तरह हैं:

  • 2013 - आस्ट्रेलिया को 4-0 से हराया 
  • 2013 - वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया 
  • 2015 - दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया
  • 2016 - न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया
  • 2016 - इंग्लैंड को  4-0 से हराया 
  • 2017 - बांग्लादेश को 1-0 से हराया
  • 2017 - आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया
  • 2017 - श्रीलंका को 1-0 से हराया 
  • 2018 - अफगानिस्तान को 1-0 से हराया 
  • 2018 -  वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed