विजडन द्वारा चुनी गयी दशक की टेस्ट टीम में दो भारतीय शामिल

by GoNews Desk 4 years ago Views 2691

Kohli-Ashwin
2019 के खत्म होने के साथ ही ये दशक भी खत्म होने वाला है। विजडन ने टेस्ट टीम ऑफ द डेकेड (इस दशक की टेस्ट) की घोषणा की। इस टीम के चयन के लिए विजडन रिव्यू पैनल में लॉरेंस बूथ, जो हरमन, जॉन स्टर्न, फिल वॉकर और यश राणा थे।

टीम में तीन इंग्लैंड, दो भारत, दो ऑस्ट्रेलिया, दो दक्षिण अफ्रीका और एक खिलाड़ी श्रीलंका का है। विजडन की इस चुनी गई टेस्ट टीम में एक भी पाकिस्तान का क्रिकेटर शामिल नहीं है।


भारत के कप्तान विराट कोहली और ऑफ स्पिनर आर अश्विन को इस टीम में जगह मिली है।

विजडन की टेस्ट टीम ऑफ द डेकेड

  1. एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड)
  2. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
  3. कुमार संगकारा (श्रीलंका)
  4. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
  5. विराट कोहली (भारत)
  6. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
  7. एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)
  8. आर अश्विन (भारत)
  9. डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका)
  10. कगीसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)
  11. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed