मानव रोबोट को ISRO भेजेगा अंतरिक्ष

by Shahnawaz Malik 4 years ago Views 52551

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी इसरो दिसंबर 2021 में एक मानव मिशन अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रही है. मिशन की ख़ास बात यह है कि इसमें अंतरिक्ष यात्रियों के साथ-साथ इंसान जैसी दिखने वाली एक महिला रोबोट व्योमित्र भी साथ होगी. अंतरिक्ष में व्योमित्र न सिर्फ कई तरह की अहम जानकारियां जुटाएगी बल्कि अपने पुरुष अंतरिक्ष-यात्रियों की दोस्त की भूमिका भी निभा सकती हैं. 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट का प्रोटोटाइप तैयार किया है जो दिसंबर 2021 में भेजे जाने वाले मानव रहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान में पुरुष अंतरिक्षयात्रियों की मदद करेगी. इस हाफ ह्मयूमनॉयड महिला रोबोट का नाम व्योमित्र रखा गया है. जब इसरो के वैज्ञानिकों ने बेंगलुरु में व्योमित्र को सबके सामने पेश किया गया तो उसने अपना परिचय ख़ुद दिया और लोग हैरान रह गए.


इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया कि हाफ ह्यूमनॉयड व्योमित्र अंतरिक्ष मिशन के दल का हिस्सा होंगी. संगीता ने व्योमित्र की अंतरिक्ष में भूमिका के बारे में बताया और यह भी कहा कि वो एक दोस्त की तरह भी व्यवहार कर सकती हैं. इसरो दिसंबर 2021 में मानव मिशन को अंतरिक्ष में भेजने से पहले इसरो दो मानवरहित मिशन - दिसंबर 2020 और जून 2021 - में अंतरिक्ष में भेजेगा. इसके लिए भारतीय वायु सेना के तीन पायलटों का चयन हो चुका है जो फिलहाल रूस में ट्रेनिंग ले रहे हैं.

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed