खाने पीने के शौकिन लोगों के लिए आगरा में खुला फ्लाई डाइनिंग

by Rumana Alvi 4 years ago Views 1624

Fly dining open in Agra for foodies
एडवेंचर लवर्स और खाने पीने के शौकिन लोगों के लिए आगरा में फ्लाई डाइनिंग रेस्तरां की शुरुआत हो चुकी हैं। जहां सैलानी 150 फीट की ऊंचाई के साथ लजिज़ खाने का लुत्फ ले सकते हैं। और क्या है खास इस रेस्तरां में आईये आपको दिखाते हैं।


हवा से बातें करते हुए 150 फीट की ऊंचाई पर गर्मागर्म खाने का मज़ा और इसके साथ ही ऊंचाई से ताजमहल का दीदार करने का अपना अलग ही अंदाज ये नजारा किसी फिल्म के सीन का नहीं बल्कि ताजनगरी में शुरु हुए फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट का है। ये रेस्टोरेंट आगरा के कलाकृति ग्राउंड में शुरु हुआ है। जो क्रेन के जरिए हवा में 150 फीट की ऊंचाई पर रहता हैं।


यहां आने वाले लोग सुबह के नाश्ते से लेकर डिनर तक का लुत्फ उठा सकते हैं। इंडियन के साथ ही कॉन्टीनेंटल और एशियन फूड भी यहां लोगों को सर्व किये जाएंगे। सैलानी यहां म्यूजिक के साथ  फोटोग्राफी का भी मज़ा खाने के साथ ले सकते हैं।

यहां आने वाले लोगों का कहना है कि आगरा में ये नजारा पहली बार देखनों को मिल रहा हैं। यहां आने के बाद एक अलग ही खुशी का एहसास हो रहा है। ताज को 150 फीट की ऊंचाई से देखना एक अलग ही एहसास कराता हैं।

फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल का कहना है कि हैदराबाद और नोएडा के बाद ताजनगरी में इसकी शुरुआत हुई हैं। ये देश का तीसरा फ्लाई डाइनिंग रेस्तरां हैं। 24 सीटर इस रेस्तरां को पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। टेबल और कुर्सियों में सेंसर लगाए गए हैं। जो हवा तेज होने पर बजने लगेंगे। 3 तरह के सिक्योरिटी बेल्ट लगाए गए हैं। साढ़े 4 फीट से नीचे और बच्चों को फिलहाल यहां जाने की इजाज़त नहीं है।

आगरा में ताज को देखने के अलावा अब लोग यहां हवा में खाने का मज़ा लेने भी पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि इससे आगरा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed