पुणे में बारिश से 17 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेजों में बारिश की वजह से छुट्टी

by Rumana Alvi Sep 27, 2019 • 07:00 PM Views 1212

मॉनसून खत्म होने की कगार पर है| लेकिन देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर जारी है| पुणे में जोरदार बारिश की वजह से सड़को से लेकर लोगों के घरों तक  पानी भरा है| पुणे कलेक्टर नवल किशोर राम ने पुणे के पुरंदर,बारामती,भोर और हवेली तहसील के सभी स्कूलों और कॉलेजों में  छुट्टी घोषित कर दी  है| बारिश की वजह से अभी तक कम से कम 17 लोगों की मौत हो चुकी है|

शहर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों को बचाने में लगी हुई है| 16 हजार से ज्यादा लोगो को रेस्कूय कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है| गौरतलब है कि पुणे में मानसून पिछले कई दिनों से सक्रिय है| जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है|यही हाल हैदराबाद का है जहां बारिश की वजह से 3 तीन लोगों की मौत हो चुकी है

मध्यप्रदेश,बिहार,यूपी आदि  जगहों पर बारिश की वजह से बाढ़ के हालात है| जिससे तबाही मजी हुई है| आमतौर पर देश में मॉनसून 1 सितंबर के आसपास लौटने लगता है| लेकिन इस बार अभी तक मॉनसून की विदाई नहीं हुई है| भारतीय मौसम विभाग के 1960 के बाद पहली बार इतनी देर से मॉनसून अलविदा कहेगा|