चक्रवाती तूफानों को लेकर गुजरात और पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी

by Rumana Alvi Nov 07, 2019 • 07:10 AM Views 2040

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में चक्रवाती तूफान महा और बंगाल की खाड़ी में बुलबुल तेजी से भयावह रुप लेते नजर आ रहे हैं। दोनों ही तूफानों ने देश को दोनों तरफ से घेर लिया है। अगर ये तूफान भयावह रुप लेते हैं तो इसका सीधा असर महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर पड़ेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान महा लगातार 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। वहीं बंगाल में बन रहा नया चक्रवाती तूफान बुलबुल अभी और तेज होगा ये पंश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से 930 किलोमीटर ओडिशा के पारादीप से 820 किलोमीटर दूर है।

इसकी वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान-निकोबार और उत्तर-पूर्व के राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। बुलबुल का सबसे ज्यादा खौफ ओडिशा के लोगों के बीच दिख रहा है, क्योंकि मई में फानी तूफान का सामना यहां के लोगो को करना पड़ा था।