करतारपुर यात्रा से पहले दिल्ली कांग्रेस ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भेंट किया रुमाला और छत्र

by GoNews Desk Nov 08, 2019 • 07:12 AM Views 1483

गुरुवार को दिल्ली कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की अगुवाई में पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह को दिल्ली वासियों की खुशहाली की कामना करते हुए एक रुमाला और एक चाँदी का छत्र करतारपुर गुरुद्वारा साहिब में भेंट करने के लिए दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह नौ नवंबर को करतापुर कॉरिडोर के उद्धघाटन समाहरोह में शामिल होने जा रहे है।  साथ ही सुभाष चोपड़ा ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कहा कि उन्हें करतारपुर जाने का पूरा अधिकार है और उन्हें खुशी होगी अगर वो वहां जाएँगे। सुभाष चोपड़ा से बात की गोन्यूज़ संवाददाता अजय ने।