रायपुर : नन्हीं काव्या दोनों हाथों से लिख सकती हैं, हिंदी को देना चाहती हैं बढ़ावा

by Abhishek Kaushik Sep 14, 2020 • 01:06 PM Views 1472

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स का वो सीन तो आपको याद ही होगा, जहां फिल्म के लोकप्रिय किरदार वायरस दोनों हाथों से लिखते हुए अपने स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं और वायरस के ही नक्शे कदम पर चल रही है रायपुर की रहने वाली काव्या चावड़ा।

दोनों हाथों से लिखने का अनोखा तरीका काव्या ने 3-4 साल पहले शुरु किया और दिलचस्प बात ये है कि वो एक हाथ से सामान्य लिखती हैं और दूसरे से मिरर राइटिंग करती हैं। कक्षा 7वीं की स्टूडेंट काव्या हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में एक तरह से लिख सकती हैं।

काव्या के इस हुनर के बारे में उनके परिवार को कुछ महीने पहले ही पता चला। काव्या हिंदी को बढ़ावा देना चाहती हैं और आज भी हर रोज कुछ घंटे अपने दोनों हाथों से लिखने की प्रैक्टिस वो लगातार करती हैं।

महाभारत में अर्जुन दोनों हाथों से धनुष चलाया करते थे और उन्हें सव्यसाची के नाम से भी जाना जाता था। नन्ही काव्या को हम आधुनिक जगत की सव्यसाचिनी भी कह सकते हैं।