पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी, काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे

by GoNews Desk Nov 12, 2019 • 03:41 PM Views 1178

पहाड़ी राज्यों में हो रही लगातार बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। पर्यटक बर्फबारी देखकर काफी खुश हैं और यहां काफी मौज मस्ती कर रहे हैं। हालांकि बर्फबारी से आम लोगों का जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी ने दस्तक दे दी है और लगातार  इन राज्यों में काफी ज्यादा बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी होने से पर्यटक भी काफी संख्या में यहां आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में भी काफी ज्यादा बर्फबारी हो रही और यहां भी काफी संख्या में पर्यटक आए हुए हैं।  बर्फबारी देखकर पर्यटक काफी खुश हैं और वो काफी ज्यादा मौज मस्ती भी कर रहे हैं। कोई जहां बर्फ से खेल रहा है, तो कोई बर्फ से SNOWMAN बना रहा है।

इसके अलावा तो कुछ पर्यटक बर्फ में ही कुश्ती कर रहे हैं।

लेकिन बर्फबारी से आम लोगों का जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।