अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुर्ली मनोहर जोशी ने क्या कहा?

by GoNews Desk Nov 10, 2019 • 09:05 PM Views 3197

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है। कोर्ट ने 2.77 एकड़ की विवादित ज़मीन को राम लला के दावेदारों को सौंपी है। वहीं मुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ ज़मीन अयोध्या में देने का फैसला सुनाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि, तीन महीने के भीतर ट्रस्ट बनाकर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए। कोर्ट ने अयोध्या में ही मुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ की ज़मीन दिये जाने का फैसला सुनाया है। वहीं विवादित ज़मीन पर निर्मोही अखाड़ा और राम जन्मभूमि न्यास के दावे को खारिज कर दिया गया है। 

बीजेपी नेता मुर्ली मनोहर जोशी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किय। उन्होंने कहा कि, बहुत खुशी की बात है कि कोर्ट ने ज़मीनी विवाद के रूप में इस मामले का हल किया।