'संविधान दिवस' भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि

by GoNews Desk Nov 26, 2019 • 12:55 PM Views 1857

आज संविधान दिवस है। आज ही के दिन 1949 में भारत गणराज्य का संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस मनाया गया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया।

बाबासाहेब आंबेडकर अपने सकारात्मक विचारों और राष्ट्र उन्नति की सोच के लिए जाने जाते थे। उनका कहना था की वो एक ऐसे आदर्श समाज की कल्पना करते है जिसमें भाईचारा, स्वत्रंत्रता और समानता को महत्व दिए जाता हो। वो यह भी मानते थे की संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन को बेहतर रूप से चलने के लिए एक वाहन है।

ये भी देखिये

"कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है और जब राजनीतिक शरीर बीमार हो, तो दवा जरुरी होती है।" "समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक सिद्धांत के रूप में स्वीकार करना चाहिए। मैं एक समुदाय की प्रगति को उस प्रगति की डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है।"

बाबा साहेब की और भी ऐसी कई बाते है जो हमें प्रेरित करती है। तो देखें आज के दिन पर गोन्यूज़ की यह ख़ास पेशकश।