टीवी सीरीज में कहानियाँ सुनाते नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी

by Lalita Kashyap Dec 14, 2019 • 09:45 AM Views 2880

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बहुत जल्द एक टीवी शो लेकर आने वाले हैं जिसमें परम वीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के अफ़सरों की कहानी दिखाई जाएगी।

इस शो को स्टुडियो ओनेस्ट और धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. फ़िलहाल इस शो की अभी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो को अगले साल तक लांच किया जाएगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि यह शो किस चैनल पर लांच किया जाएगा और इसका नाम क्या होगा.

इससे पहले धोनी हॉटस्टार की वेब सीरीज़ Roar of The Lion को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। धोनी पैराशूट रेजिमेंट की टेरीटोरियल आर्मी में Lieutenant कर्नल की रैंक रखते हैं।