भारी बारिश और बाढ़ से देश के कई राज्यों का बुरा हाल

by GoNews Desk Aug 17, 2019 • 01:19 PM Views 6094

बारिश और बाढ़ से इस समय देश के कई राज्य बुरी तरह प्रभावित हैं। बारिश और बाढ़ से जहां घरों में पानी भर गया है, वहीं सड़क और रेल यातायात पानी भरने से बुरी तरह प्रभावित हैं। बाढ़ का असर सबसे ज्यादा केरल में हुआ है। हालांकि अब यहां कई जगहों में पानी घटने भी लगा है। अकेले केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है। इन राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश में भी बारिश और बाढ़ से अब तक 70 लोगों की जान चली गई है। उधर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हो रही है।