31 अक्टूबर से शुरू हुआ छठ का महापर्व 

by Arushi Pundir Nov 01, 2019 • 08:25 AM Views 972

छठ का महापर्व शुरु हो गया है। 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का पहले दिन नहाय खाय का है। 2 और 3 नवबंर को घाटों पर छठ पूजा होगी।  छठ पर्व सूर्य देवता को समर्पित है। परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार की कामना से महिलाएं ये व्रत करती हैं।

इस बार छठ का पर्व 31 अक्टूबर से शुरू होकर 3 नवंबर को समाप्त होगा। ये त्योहार बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश,  दिल्ली और नेपाल के भी कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। दिल्ली में लगभग 25 लाख़ श्रद्धालुओं की छठ पूजा के लिए 1100 घाट तैयार किये जा रहे है।

वहीं पटना में छठ घाटों को 2 जोन में बांटा है. पहली लिस्ट में उन घाटों के बारे में बताया गया है जहां पर छठ पूजा के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. वहीं, दूसरी लिस्ट उन खतरनाक घाटों की है जहां बाढ़ के बाद खतरा बना हुआ है।