सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

by GoNews Desk Dec 09, 2019 • 10:34 PM Views 1184

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है। लेकिन देश में महिलाओं के साथ हो रही एक के बाद एक रेप की घटनाओं से आहत होने की वजह से सोनिया गाँधी ने अपना जन्मदिन मानाने से इंकार कर दिया।

साथ ही उन्होंने पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वो भी उनका जन्मदिन न मनाएं। इसके बावजूद भी दिल्ली में सोनिया गाँधी के घर के बहार कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर उनका जन्मदिन मनाया। इस बारे में और विस्तार से बता रहे हैं गोन्यूज़ संवाददाता अजय झा।