GoHeadlines - एक नज़र इस वक्त की बड़ी खबरों पर

by GoNews Desk Oct 07, 2019 • 11:12 AM Views 957

GoHeadlines - एक नज़र इस वक्त की बड़ी खबरों पर

  • मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ काटने पर सुप्रीम कोर्ट का महाराष्ट्र सरकार को आदेश… कहा- अब और नहीं काटे जाएंगे यहां पेड़… साथ ही पुलिस से हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत छोड़ने का आदेश दिया… 21 अक्टूबर को मामले की अगली सुनवाई…
  • महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापस लेने का आज आखिरी दिन… बागियों को मनाने में लगी सभी पार्टियां…
  • फ्रांस के दौरे पर आज रवाना होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह… 8 अक्टूबर को फ्रांस राफेल विमान सौंपेगा…
  • गुजरात के जूनागढ़ में बारिश की वजह से पुल गिरा… हादसे में कई लोग घायल
  • बारामूला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी… जैश का एक आतंकी गोला बारूद के साथ गिरफ्तार…. डीजीपी बोलें- राज्य में अभी 200 से 300 आतंकवादी सक्रिय..
  • महाराष्ट्र में बीजेपी कॉरपोरेटर समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या… 3 लोग गिरफ्तार…
  • पूर्व सांसद रमाकांत यादव और फूलन देवी की बहन रुक्मणि समाजवादी पार्टी में शामिल… पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदस्यता दिलाई…
  • यूपी के झांसी में बड़ा सड़क हादसा… ट्रक और गाड़ी की टक्कर में 8 लोगों की मौत… 6 घायल…